उज्जैन में करीब 170 साल पुरानी हनुमान जी की प्रतिमा को सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाने की कोशिश की गई, लेकिन भारी मशीनें और क्रेन भी प्रतिमा को अपनी जगह से हिला नहीं सकीं। बताया जा रहा है कि प्रतिमा को हटाने के लिए JCB और अन्य मशीनों की मदद ली गई, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद सफलता नहीं मिली। मशीनों और मजदूरों के प्रयास विफल होने के बाद

अब प्रतिमा की स्कैनिंग कराकर तकनीकी जांच के लिए IIT को सौंपी गई है। इस घटना के बाद श्रद्धालुओं के बीच भी चर्चा का माहौल है। लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं और हनुमान जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं। फिलहाल सड़क चौड़ीकरण को लेकर आगे क्या निर्णय लिया जाएगा, यह तकनीकी जांच के बाद स्पष्ट होगा।

