भारत लगातार नेपाल में राहत और बचाव अभियान के लिए मदद पहुंचा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय वायुसेना का आठवां विमान 35 टन राहत और बचाव सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचा। इसमें सुरंग बचाव अभियान के लिए जरूरी उपकरण, NDRF का रेस्क्यू गियर, फॉरेंसिक सामग्री और भारतीय सेना की टीम के लिए जरूरी सामान शामिल है। काठमांडू पहुंचने के बाद राहत

सामग्री नेपाल के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्री महाबीर पुन को सौंप दी गई। भारत की ओर से लगातार राहत सामग्री और विशेषज्ञ उपकरण भेजे जा रहे हैं, ताकि नेपाल में जारी राहत एवं बचाव कार्यों को मजबूती मिल सके। भारतीय वायुसेना और संबंधित एजेंसियां इस अभियान के तहत जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने में जुटी हुई हैं।

