हजारीबाग में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक |

हजारीबाग में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक |

हजारीबाग में उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वास्थ्य योजनाओं और अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने खराब पड़े सोलर सिस्टम को जल्द दुरुस्त कराने और अस्पतालों में दवाइयों, एम्बुलेंस और जरूरी टेक्नीशियन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों को नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहकर जिम्मेदारियों का प्रभावी तरीके से पालन करने को कहा गया। उपायुक्त ने लैब जांच की प्रतिदिन रिपोर्टिंग, ओपीडी सेवाओं के नियमित संचालन और आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की भर्ती प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी करने, अस्पताल परिसरों की साफ-सफाई, आयुष्मान भारत योजना और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।