केरल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पेट्रोल पंप पर एक कार चालक की लापरवाही से कर्मचारी घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, एक WagonR कार पेट्रोल भरवाने के बाद पंप से निकलने लगी, लेकिन कार में पेट्रोल डालने वाला नोजल अभी भी वाहन से जुड़ा हुआ था। जैसे ही चालक ने कार आगे बढ़ाई, पेट्रोल पंप का कर्मचारी भी कार के साथ कई मीटर

तक घिसटता चला गया। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद पेट्रोल की पाइप टूटकर अलग हो गई, जिसके बाद कर्मचारी सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में कर्मचारी को चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है। फिलहाल, हादसे के कारणों और कार चालक की लापरवाही को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

