Skip to content
NewZ India 24
  • Home
  • National
  • States
    • Madhya Pradesh
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Other States
  • Entertainment
  • Religion
  • Astro
  • Sports
  • International
  • Career
  • Home
  • पाकुड़ में राम भक्त सेवा दल ने जरूरतमंदों को बांटा नारायणी आहार
Posted inJharkhand

पाकुड़ में राम भक्त सेवा दल ने जरूरतमंदों को बांटा नारायणी आहार

September 10, 2026
पाकुड़ में राम भक्त सेवा दल ने जरूरतमंदों को बांटा नारायणी आहार

पाकुड़ के शहरकोल क्षेत्र में राम भक्त सेवा दल की ओर से गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच नारायणी आहार का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य मधुनीता सिंह और उनके पति संतोष कुमार सिंह के सौजन्य से आयोजित हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। राम भक्त सेवा दल के सदस्यों ने जरूरतमंदों तक पहुंचकर सेवा कार्य को सफल बनाया। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, पाकुड़ जिला

अध्यक्ष रतन भगत, संतोष कुमार सिंह, सनातनी सागर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने संगठन की इस सामाजिक पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण है। संगठन के सदस्यों ने कहा कि भविष्य में भी गरीब और असहाय लोगों की सहायता के लिए इस तरह के सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे।

Tags:
Madhunita Singh social serviceNarayani Aahar distribution PakurPakur Ram Bhakt Seva DalPakur social service newspoor and needy food distribution PakurRahul Kumar Singh Ram Bhakt Seva DalRam Bhakt Seva Dal social workRatan Bhagat PakurSantosh Kumar Singh PakurShaharkol food distribution
Last updated on September 10, 2026
news.admin
View All Posts

Post navigation

Previous Post
हजारीबाग में व्यवस्थित वेंडिंग जोन की तैयारी, DC ने किया स्थल निरीक्षण | हजारीबाग में व्यवस्थित वेंडिंग जोन की तैयारी, DC ने किया स्थल निरीक्षण |
Next Post
गिरिडीह में आयुर्वेदिक सम्मेलन, 200 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा गिरिडीह में आयुर्वेदिक सम्मेलन, 200 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

Subscribe and stay Informed with Latest News

Connect Us
Copyright 2026 — NewZ India 24. All rights reserved.
Scroll to Top