तेलंगाना विधानसभा में BRS नेता की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। विधानसभा स्पीकर गड्डम प्रसाद कुमार सदन में इस मुद्दे पर भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। विवाद के बाद पुलिस ने BRS के दो MLC टाटा मधु और नवीन कुमार रेड्डी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर स्पीकर के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। हालांकि, टाटा मधु ने स्पीकर का अपमान करने के आरोप से इनकार किया है। वहीं, मंगलवार को

BRS नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारायणगुडा पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर दोनों MLCs की रिहाई की मांग की। इससे पहले सोमवार को काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे BRS नेताओं को रोके जाने पर पुलिस से उनकी झड़प हुई थी। KTR और हरीश राव समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया था।

