बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही एक नए कानूनी विवाद में घिर गई हैं। गुजरात के गांधीनगर की अदालत में एक एविएशन कंपनी ने उनके खिलाफ 3 करोड़ रुपये की सिविल मानहानि याचिका दायर की है। कंपनी का आरोप है कि मुंबई से जयपुर की यात्रा के दौरान नोरा ने उसके चार्टर्ड विमान को लेकर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणियां कीं। याचिका के मुताबिक, अभिनेत्री ने विमान को ‘मिनीएचर’, ‘टॉय’ और ‘लेगो एयरप्लेन’ जैसे शब्दों से

संबोधित किया और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए। कंपनी का दावा है कि पोस्ट के बाद उसकी बुकिंग में करीब 15 से 20 प्रतिशत की गिरावट आई और गुडविल को नुकसान पहुंचा। कंपनी ने पोस्ट हटाने और सार्वजनिक स्पष्टीकरण की भी मांग की है। मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर को वरिष्ठ सिविल जज आर. अग्रवाल की अदालत में होगी।

