पाकुड़ में भाजपा का सरकार पर हमला, डीसी कार्यालय घेराव का ऐलान |

पाकुड़ में भाजपा का सरकार पर हमला, डीसी कार्यालय घेराव का ऐलान |

पाकुड़। जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली, पेपर लीक, कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और माइनिंग फंड के दुरुपयोग का आरोप लगाया। कहा कि परीक्षाओं में अनियमितता से छात्र परेशान हैं और सरकार दमनात्मक रवैया अपना रही है।

भाजपा ने छात्रों की मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है। पार्टी के अनुसार नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी स्वयं आंदोलन का नेतृत्व करने पाकुड़ आएंगे।

नेताओं ने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों के फंड का दुरुपयोग हो रहा है, रॉयल्टी की राशि का उपयोग प्रभावित गांवों में शौचालय, स्कूल, पेयजल में होना चाहिए। उन्होंने पेसा कानून लागू करने, ग्रामसभा के निर्णय से योजना चलाने और कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेकर सीबीआई जांच की मांग की।

प्रेसवार्ता में दिनेश मरांडी, सरिता मुर्मू, रूपेश भगत सहित कई नेता मौजूद रहे।