केरेडारी बीजीआर माइनिंग कंपनी की ओर से मंगलवार को सराहनीय पहल की गई। ग्राम पंचायत पांडु अंतर्गत तरहेसा, कावेद और बालेदेवरी स्थित सरकारी विद्यालयों में 320 विद्यार्थियों के बीच छातों का वितरण किया गया। कंपनी ने बारिश और तेज धूप में छात्रों को हो रही परेशानी को देखते हुए यह कदम उठाया। कंपनी का उद्देश्य विद्यार्थियों को धूप और बारिश से बचाव के साथ उनकी दैनिक स्कूल यात्रा को सुविधाजनक बनाना है। छाते पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी दिखी।

कार्यक्रम में कंपनी के महाप्रबंधक कार्तिक सिंह, श्रीनिवासन कंचरला समेत अन्य अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और शिक्षक मौजूद रहे। प्रतिनिधियों ने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित भी किया। ग्रामीणों ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास उपयोगी है और भविष्य में शिक्षा से जुड़ी अन्य सुविधाओं में भी सहयोग की उम्मीद जताई।

