झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर मंगलवार को पाकुड़ समाहरणालय सभागार में शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में उपायुक्त मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, उप विकास आयुक्त अरविन्द कुमार लाल, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरूण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमित कुमार सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी व कर्मी

उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार का असामयिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि वे झारखंडी चेतना, जनसेवा और राज्य के विकास के प्रति समर्पित कर्मठ, संवेदनशील एवं दूरदर्शी जनप्रतिनिधि थे। जनकल्याण एवं समाज के सभी वर्गों के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी।
