बिहार के समस्तीपुर में शराब से लदी एक कार के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद सड़क पर शराब की बोतलें बिखर गईं, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते कुछ लोग सड़क पर गिरी बोतलों को उठाकर ले जाने लगे। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भीड़ शराब की बोतलें ले जाती नजर आ रही है। सूचना मिलने

के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कार में शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

