आंध्र प्रदेश दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को तिरुमला स्थित प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान बालाजी के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित यह मंदिर भगवान वेंकटेश्वर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है।

मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। सीएम योगी के आंध्र प्रदेश दौरे के दौरान उनका तिरुमला मंदिर जाना भी कार्यक्रम का अहम हिस्सा रहा। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री रात करीब 9 बजकर 25 मिनट पर आंध्र प्रदेश से रवाना होंगे।

