बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने मुलाकात की। पटना के 7, सर्कुलर रोड स्थित उनके आवास पर लगातार लोगों से मिलने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से गर्मजोशी से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए संगठन के प्रति सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया। मुलाकात के दौरान बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ और लोक प्रकाश सिंह समेत कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नीतीश कुमार की कार्यकर्ताओं और आम लोगों से लगातार मुलाकात को पार्टी संगठन से सीधे संवाद और जनसंपर्क को मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है

