बरेली से ट्रेन में सफर के दौरान लापरवाही का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स चलती ट्रेन के आगे वाले हिस्से यानी इंजन पर चढ़ने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में जगह नहीं होने के कारण बुजुर्ग ने बेहद जोखिम भरा कदम उठाया और सीधे इंजन के सामने वाले हिस्से पर लटक गया। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। चलती ट्रेन के इंजन पर चढ़ना बेहद खतरनाक है और इससे जान जाने का भी खतरा रहता है। ऐसे में यात्रियों से अपील है कि ट्रेन में भीड़ होने पर किसी भी हालत में इस तरह की जानलेवा हरकत न करें और सुरक्षित तरीके से ही यात्रा करें।

