जयपुर में ज्वेलरी चोरी का LIVE खेल! बॉक्स लेकर भागी युवती, दुकानदार ने पकड़ा |

जयपुर में ज्वेलरी चोरी का LIVE खेल! बॉक्स लेकर भागी युवती, दुकानदार ने पकड़ा |

जयपुर के झोटवाड़ा इलाके से ज्वेलरी शॉप में चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक युवती ग्राहक बनकर ज्वेलरी की दुकान में पहुंची और मौका मिलते ही एक ज्वेलरी बॉक्स लेकर फरार हो गई।

चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। ज्वेलरी बॉक्स लेकर युवती के भागते ही दुकानदार को शक हुआ और उसने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

दुकानदार ने कुछ दूरी तक युवती का पीछा किया और आखिरकार उसे पकड़ लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। CCTV फुटेज में युवती के दुकान में आने और ज्वेलरी बॉक्स लेकर भागने की पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है।

फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई और युवती से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आना बाकी है।