उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में कोटद्वार-रामणी-पुलिंडा मोटरमार्ग पर हाथियों के झुंड ने बाइक और स्कूटर सवारों पर हमला कर दिया। अचानक सड़क पर हाथियों का झुंड सामने आने से दोनों वाहन सवारों में अफरा-तफरी मच गई। हाथियों ने बाइक और स्कूटर सवारों को दौड़ाने की कोशिश की। अपनी जान बचाने के लिए दोनों सवारों ने मौके पर ही अपने वाहन छोड़ दिए और किसी तरह वहां से भागकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। हाथियों के हमले के बाद सड़क पर कुछ

देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। गनीमत रही कि दोनों वाहन सवारों ने समय रहते समझदारी दिखाई और अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हाथियों का झुंड सड़क पर दिखाई दे रहा है। वन क्षेत्र से गुजरने वाले इस मार्ग पर हाथियों की मौजूदगी को लेकर लोगों में डर का माहौल है और वाहन चालकों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

