Skip to content
NewZ India 24
  • Home
  • National
  • States
    • Madhya Pradesh
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Other States
  • Entertainment
  • Religion
  • Astro
  • Sports
  • International
  • Career
  • Home
  • पाकुड़ में गरीबों के बीच पहुंचे अजहर इस्लाम, सहायता का आश्वासन
Posted inJharkhand

पाकुड़ में गरीबों के बीच पहुंचे अजहर इस्लाम, सहायता का आश्वासन

September 8, 2026
पाकुड़ में गरीबों के बीच पहुंचे अजहर इस्लाम, सहायता का आश्वासन

पाकुड़: पूर्व NDA प्रत्याशी अजहर इस्लाम ने मणिरामपुर पंचायत के मणिरामपुर गांव का दौरा कर गरीब, लाचार एवं जरूरतमंद परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं और उनकी परिस्थितियों को करीब से जाना। अजहर इस्लाम ने जरूरतमंद परिवारों की सूची तैयार करवाते हुए कुछ परिवारों के घर पहुंचकर उनकी स्थिति का जायजा लिया और अपनी ओर से यथासंभव आर्थिक सहयोग भी किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि गांव में छूटे हुए गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की भी सूची तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनकी क्षमता के अनुसार प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक सहायता पहुंचाई जा सके। दौरे के दौरान बुजुर्गों,

माताओं और बच्चों से मिले स्नेह एवं अपनत्व पर अजहर इस्लाम ने कहा कि लोगों के चेहरों पर दिखाई देने वाली खुशी और उनका आशीर्वाद ही उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान और ताकत है। उन्होंने कहा कि गरीब, मजबूर और जरूरतमंद लोगों के सुख-दुःख में खड़ा रहना उनके लिए केवल राजनीति नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनता के प्यार और आशीर्वाद से उन्हें लगातार लोगों के बीच जाकर काम करने की प्रेरणा मिलती है और वे आगे भी जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास करते रहेंगे।

Tags:
Azhar Islam helping poor familiesAzhar Islam Manirampur village visitAzhar Islam Social ServiceManirampur Panchayat newsneedy families economic support PakurPakur Azhar Islam newsPakur NDA former candidate Azhar Islam
Last updated on September 8, 2026
news.admin
View All Posts

Post navigation

Previous Post
केरेडारी में बस-बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवक घायल | केरेडारी में बस-बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवक घायल |
Next Post
धनबाद में फिर फटी धरती, भूधंसान में बच्ची की मौत | धनबाद में फिर फटी धरती, भूधंसान में बच्ची की मौत |

Subscribe and stay Informed with Latest News

Connect Us
Copyright 2026 — NewZ India 24. All rights reserved.
Scroll to Top