नगरनबी में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, मुख्य अतिथि अज़हर इस्लाम ने विधवा माताओं को भेंट किए वस्त्र नबीनगर पंचायत के नगरनबी गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अज़हर इस्लाम शामिल हुए। अज़हर इस्लाम ने विधवा माताओं एवं बहनों को अपनी ओर से वस्त्र भेंट किए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी देखना उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान और संतोष है। उन्होंने कहा कि नगरनबी के लोगों ने जिस आत्मीयता से उन्हें परिवार के सदस्य की तरह प्यार और सम्मान

दिया है, उसे वे हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वे उनके हर सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे। अज़हर इस्लाम ने कहा कि उनके लिए सभी धर्मों का सम्मान समान है। वे जाति-धर्म का भेद किए बिना इंसानियत तथा गरीब-मजलूम की सेवा में विश्वास रखते हैं। समाज के सभी वर्गों के लोगों के बीच प्रेम, भाईचारा और एकता कायम रखना उनका उद्देश्य है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं आपसी भाईचारे की कामना की। साथ ही कार्यक्रम के आयोजकों एवं नगरनबी गांव के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

