कैमूर। राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनवर आलम रविवार को भभुआ पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फूल-माला से स्वागत किया। उन्होंने बैठक कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष असलम अंसारी, बिरजू पटेल, जिला अध्यक्ष अकलू राम सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। डॉ आलम ने कहा कि दौरे का उद्देश्य कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद है, राजद 2029 में मजबूत संगठन के साथ चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी का फोकस विकास, युवाओं को रोजगार और जनहित के मुद्दों पर है। जंगलराज के आरोपों पर उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है, लालू प्रसाद के कार्यकाल में विश्वविद्यालय, फैक्ट्रियां और किसान हित की योजनाएं आईं। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय हैं और पार्टी नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे।

