केरेडारी टंडवा। एनटीपीसी टंडवा में ऐशपॉन्ड ढुलाई में ट्रिप टेलर नहीं चलने देने के विरोध में रविवार को विस्थापित एसोसिएशन ने तीन घंटे तक कोयले की ढुलाई ठप रखी। एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद पांडेय ने कहा कि जब तक ऐशपॉन्ड में ट्रिप टेलर नहीं चलेगा, हम हाईवा से कोयला ढुलाई नहीं होने देंगे। सूचना पर एनटीपीसी अधिकारी गुरुदास मिश्रा ने एसोसिएशन से मिलकर चार दिन का समय मांगा, आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया गया। पांडेय ने चेतावनी

दी कि प्रबंधन बीच का रास्ता नहीं निकालता है तो एक छटाक कोयला डिस्पैच नहीं होने देंगे। हाइवा एसोसिएशन के विरोध के कारण ट्रिप टेलर बंद है, जिससे ऐशपॉन्ड की ढुलाई प्रभावित हो रही है। चर्चा है कि इसी विवाद को नहीं सुलझाने से निवर्तमान प्लांट हेड आलोक त्रिपाठी का एक साल के भीतर तबादला हुआ। अब सवाल है कि एनटीपीसी किसकी सुने।

