जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट से बड़ी खबर सामने आई है। नवी मुंबई से यात्रियों को लेकर श्रीनगर पहुंचा इंडिगो का विमान पार्किंग के दौरान एक पोल से टकरा गया। यह घटना सुबह करीब 9 बजकर 2 मिनट पर बे नंबर 06 पर विमान को पार्क करते समय हुई। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 का विमान पार्किंग के दौरान VDGS पोल से टकराया। हादसे के वक्त विमान में यात्री और क्रू मेंबर मौजूद थे। हालांकि राहत की बात यह है कि हादसे में किसी

यात्री या क्रू मेंबर के घायल होने की खबर नहीं है। सभी यात्रियों और क्रू को मैनुअल सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं है। संबंधित अधिकारियों की ओर से घटना की जांच की जा रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की सही वजह सामने आएगी। वहीं, श्रीनगर एयरपोर्ट पर अन्य विमानों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है।
