मध्य प्रदेश के छतरपुर से बारिश का असर दिखाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। जिले में हुई भारी बारिश के बाद प्रसिद्ध जटाशंकर धाम में पानी का बहाव काफी तेज हो गया। जटाशंकर धाम में गोमुख से अचानक तेज जलधारा फूट पड़ी, जिसके बाद मंदिर परिसर में पानी जमा हो गया। वहीं, लगातार बारिश के कारण पास की नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। तेज जलधारा और बढ़ते

जलस्तर के चलते आसपास के इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। जटाशंकर धाम में बारिश के बाद बने इस हालात का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गोमुख से तेज रफ्तार में पानी निकलता दिखाई दे रहा है। भारी बारिश के बीच प्रशासन की ओर से लोगों से नदी और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है। फिलहाल बारिश के कारण इलाके में जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।

