झरिया। लक्ष्मणीया मोड़ स्थित रानी सत्ती दादी मंदिर में भादो अमावस्या महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य और भक्तिपूर्ण आयोजन होगा।
मंदिर प्रबंधन समिति ने पत्रकारों को बताया कि 8 सितंबर मंगलवार को मेहंदी उत्सव सरोज शर्मा और सरिता जालुका द्वारा, 9 सितंबर बुधवार को मंगल पाठ ऊषा सलानपुरिया द्वारा किया जाएगा। 10 सितंबर गुरुवार को विशाल कलश और निशान शोभा यात्रा निकलेगी। 11 सितंबर शुक्रवार को मंगला आरती, पंचधारी भोग, अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योति पाठ और भजन-कीर्तन होगा। भक्तों को झुमाने रानीगंज से जूली खंडेलवाल आ रही हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में द्वारका प्रसाद गोयनका, आलोक अग्रवाल, अरुण झुनझुनवाला, सत्यनारायण भोजगढ़िया, अनिल खेमका, नरेश अग्रवाल, संजय कथूरिया, नथमल अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, संजय झुनझुनवाला सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। रिपोर्ट- पंकज सिन्हा, सहयोगी संदीप दत्ता।

