पाकुड़। बायपास ओवरब्रिज से अब्दुल कलाम आजाद चौक तक करोड़ों की लागत से बनी सड़क दो साल में ही जर्जर हो गई है। जगह-जगह गड्ढों से आवागमन में परेशानी और हादसे का खतरा है। एनडीए प्रत्याशी अज़हर इस्लाम ने जिला प्रशासन से मरम्मत और तकनीकी-वित्तीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि निर्माण के समय ही हिरानंदनपुर के ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। आरोप था कि पुराने मटेरियल को बहिरग्राम प्लांट ले जाकर वापस इस्तेमाल किया

गया। उन्होंने सवाल उठाया कि आपत्ति के बाद अधिकारियों ने जांच क्यों नहीं की। उन्होंने टेंडर राशि, माप पुस्तिका, भुगतान, मटेरियल जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। बताया जाता है कि कार्य पूर्व मंत्री के रिश्तेदार इफ्तिकार आलम ने कराया था। अज़हर ने कहा कि रात में एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। यदि जांच में भ्रष्टाचार या घटिया निर्माण मिला तो कार्रवाई होनी चाहिए।
