ISRO ने एक बार फिर अंतरिक्ष की दुनिया में भारत का परचम लहराया है। शुक्रवार को GSLV-F17 रॉकेट के जरिए एडवांस्ड अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट EOS-05 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। लॉन्च के करीब 18 मिनट बाद सैटेलाइट को तय सब-जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया। EOS-05 को ‘Eye in the Sky’ यानी आसमान की आंख बताया जा रहा है। यह सैटेलाइट रियल-टाइम तस्वीरें उपलब्ध कराने के साथ खेती, आपदा प्रबंधन और रणनीतिक जरूरतों में अहम भूमिका निभाएगा। ISRO की इस कामयाबी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों और पूरी टीम को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि GSLV-F17 का सफल लॉन्च

भारत के स्पेस सेक्टर की बढ़ती क्षमता, इनोवेशन और उत्कृष्टता को दर्शाता है। ISRO प्रमुख वी. नारायणन के मुताबिक, यह इस वित्तीय वर्ष में ISRO की पहली बड़ी सफलता है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में छह और लॉन्च का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 भी शामिल है। वहीं, ISRO प्रमुख ने बताया कि EOS-05 की ऑपरेशनल लाइफ करीब 9 साल है और इसे जासूसी सैटेलाइट कहना सही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि गगनयान के पहले बिना क्रू वाले मिशन की तैयारी तेजी से जारी है।

