लखनऊ में लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास एक अनियंत्रित कार गहरे नाले में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव की कोशिश की और तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर

पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल कार में कितने लोग सवार थे और हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच के साथ कार को नाले से बाहर निकालने की कार्रवाई में जुटी है। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

