केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शारदा यूनिवर्सिटी के 17वें ओरिएंटेशन प्रोग्राम में युवा छात्रों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को करियर और भविष्य को लेकर प्रेरित किया। चिराग पासवान ने कहा कि सिर्फ अच्छे नंबर या डिग्री हासिल करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन डिग्रियों का इस्तेमाल किस तरह किया जाता है, यह ज्यादा मायने रखता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि सिर्फ नौकरी की तलाश न करें, बल्कि नए आइडिया पर काम करें। तकनीक का केवल इस्तेमाल

करने के बजाय उससे कुछ नया बनाने की कोशिश करें। चिराग पासवान ने छात्रों को असफलता से नहीं डरने की सलाह देते हुए कहा कि असफल होने से ज्यादा डर कोशिश न करने का होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के युवा सिर्फ भारत की अगली पीढ़ी नहीं हैं, बल्कि वही पीढ़ी हैं जो देश का भविष्य बनाएगी। उन्होंने युवाओं से बड़े सपने देखने, साहस के साथ सोचने और निडर होकर नई चीजें बनाने का आह्वान किया।

