असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के सीनियर नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे सैयद आसिम वकार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बुधवार को उन्होंने कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख इमरान प्रतापगढ़ी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। आसिम वकार लंबे समय से AIMIM में सक्रिय थे और उत्तर प्रदेश में पार्टी की मुखर आवाज माने जाते थे। इससे पहले वह समाजवादी पार्टी में भी रह चुके हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद आसिम वकार ने AIMIM की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी की जमीनी

लड़ाई बीजेपी से ज्यादा कांग्रेस और विपक्ष के खिलाफ होती दिखाई देती थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी को हटाकर सेक्युलर सरकार बनाना ही उनका लक्ष्य है। आसिम वकार ने पश्चिम बंगाल के नेता हुमायूं कबीर पर भी गंभीर आरोप लगाए और कथित स्टिंग ऑपरेशन का हवाला देते हुए जांच की मांग की। उनके कांग्रेस में शामिल होने को 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

