बिहार के बेतिया में गंडक नदी का जलस्तर घटने के बाद कटाव का खतरा और बढ़ गया है। नदी के किनारे तेजी से कटाव हो रहा है और देखते ही देखते घर-मकान नदी में समा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गंडक नदी अब तेजी से गांव की ओर बढ़ रही है, जिससे कई घरों पर खतरा मंडरा रहा है। नदी की तेज धार के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कुछ ही देर में जमीन का बड़ा

हिस्सा नदी में कटकर समा जा रहा है। कटाव की रफ्तार को देखते हुए ग्रामीण अपने घरों और सामान को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, प्रशासन से प्रभावित इलाकों में तत्काल राहत और सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की जा रही है।

