पटना मेट्रो के अंडरग्राउंड निर्माण कार्य में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। PC-03 के तहत मॉइन-उल-हक मेट्रो स्टेशन से पटना जंक्शन मेट्रो स्टेशन तक 5.2 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड टनलिंग का काम पूरा कर लिया गया है। इस दौरान 9वां TBM ब्रेकथ्रू हुआ, जो पटना मेट्रो के लिए एक अहम पड़ाव माना जा रहा है। इस ब्रेकथ्रू के साथ TBM-1 ने इस स्ट्रेच पर अपनी टनलिंग यात्रा

पूरी कर ली है। पटना मेट्रो के मुताबिक, यह उपलब्धि सिर्फ दो स्टेशनों को जोड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर में तेज, सुरक्षित और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। भूमिगत सुरंग के निर्माण से पटना के प्रमुख हिस्सों के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी का रास्ता और मजबूत हुआ है। इस उपलब्धि के बाद पटना में मेट्रो परियोजना को लेकर लोगों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

