उत्तराखंड के नैनीताल जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रसिद्ध कैंची धाम के पास से गुजरने वाली नदी में भी पानी का बहाव तेज हो गया है, जिसके बाद आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और हालात पर

लगातार नजर रखी जा रही है। स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों से भी नदी-नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों के किनारे नहीं जाने की अपील की गई है। लगातार बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और अचानक नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।

