पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढना गांव में चार युवकों की मौत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने शराब पार्टी के दौरान जान गंवाने वाले चारों युवकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
अनंत सिंह ने एक-एक कर सभी मृतकों के घर पहुंचकर परिवार वालों से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विधायक ने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। गौरतलब है कि बेढना गांव में एक दिन पहले शराब पार्टी के दौरान चार लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए हत्या की साजिश का खुलासा किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

