वैशाली के यूट्यूबर ने लगाए पुलिस पिटाई के आरोप, तेजस्वी के सामने दिखाई चोट |

वैशाली के यूट्यूबर ने लगाए पुलिस पिटाई के आरोप, तेजस्वी के सामने दिखाई चोट |

वैशाली से बड़ी खबर सामने आई है। यूट्यूबर कुंदन कुमार ने तेजस्वी यादव के सामने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने अपनी पेंट खोलकर शरीर पर कथित पुलिस पिटाई के निशान दिखाए।

कुंदन कुमार का आरोप है कि 29 अगस्त की देर रात पुलिस उनके घर पहुंची, गेट तोड़कर अंदर दाखिल हुई और बंदूक की नोक पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान उनके परिवार और महिलाओं के साथ भी बदसलूकी और मारपीट की गई।

कुंदन के मुताबिक, थाने ले जाने के बाद परिजनों को उनसे मिलने नहीं दिया गया और उन पर झूठे हत्या तथा अवैध हथियार के मामले में फंसाने का दबाव बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी दौरान पुलिस ने उनकी जमकर पिटाई की।

कुंदन का दावा है कि उन्होंने इलाके की सड़क समस्याओं को लेकर यूट्यूब पर वीडियो बनाए थे, जिसके बाद स्थानीय विधायक और बिहार सरकार के मंत्री लक्ष्मण देव पासवान उनसे नाराज थे। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं, तेजस्वी यादव ने बिहार में पुलिस अत्याचार, फर्जी मुकदमों और फर्जी एनकाउंटर के आरोप लगाते हुए सरकार पर निशाना साधा।