कटिहार से सरकारी महकमे को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। सदर अंचल कार्यालय में CO और प्रधान लिपिक के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला कथित हाथापाई तक पहुंच गया। पूरी घटना कार्यालय में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। CCTV फुटेज में CO सोनू भगत और प्रधान लिपिक संजय वर्मा के बीच पहले कहासुनी होती दिखाई दे रही है। इसके बाद दोनों के बीच धक्का-मुक्की

और हाथापाई जैसी स्थिति नजर आती है। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने सहायक थाना में आवेदन दिया है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि फाइल डीलिंग के दौरान कथित अवैध वसूली को लेकर विवाद शुरू हुआ था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने जांच के आदेश दिए हैं और टीम गठित की है। टीम CCTV फुटेज, दोनों पक्षों के आवेदन और बयानों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

