किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26वें शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO समिट में शामिल हुए हैं। समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने SCO के अन्य सदस्य देशों के नेताओं के साथ ग्रुप फोटोग्राफ में हिस्सा लिया। इस दौरान सभी प्रमुख नेता एक साथ नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस मौजूदगी को भारत की सक्रिय कूटनीतिक भागीदारी के तौर पर देखा जा रहा है। 26वें SCO समिट में सदस्य देशों के बीच क्षेत्रीय

सहयोग, सुरक्षा, आर्थिक साझेदारी और आपसी संबंधों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है। भारत SCO के मंच के जरिए क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सहयोग को मजबूत करने पर लगातार जोर देता रहा है। बिश्केक में आयोजित इस शिखर सम्मेलन में दुनिया की नजरें भारत समेत सभी सदस्य देशों के नेताओं की बैठकों और चर्चाओं पर बनी हुई हैं।

