राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी के विरोध तथा उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी, पाकुड़ के तत्वावधान में विशाल विरोध प्रदर्शन एवं केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सरकार ने किया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र, संविधान और विपक्ष की आवाज की रक्षा की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने और राजनीतिक दबाव बनाने के किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

