CM जोसेफ विजय की TVK सरकार में कांग्रेस के मंत्री राजेश कुमार ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा – “राहुल गांधी 2029 में देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। अगर TVK इससे सहमत नहीं होती, तो कैबिनेट में शामिल कांग्रेस के दोनों मंत्री इस्तीफा दे देंगे।” ये बयान कन्याकुमारी की सभा में दिया गया। अब सवाल ये है कि क्या TVK और कांग्रेस के बीच गठबंधन में दरार पड़ेगी? आपको

बता दें, 1967 के बाद पहली बार DMK-AIADMK के अलावा TVK ने सत्ता संभाली है। विधानसभा में TVK के पास 108 सीटें हैं और कांग्रेस के 5 विधायकों का समर्थन है। TVK ने कांग्रेस को 2 मंत्री पद और 1 राज्यसभा सीट भी दी है। वहीं दूसरी तरफ TVK सरकार ने पूर्व CM एमके स्टालिन की सुरक्षा Z+ से घटाकर Z कर दी है। अब उनकी सुरक्षा में 54 की जगह सिर्फ 34 जवान रहेंगे।

