हजारीबाग। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के आदेशानुसार 29 अगस्त 2026 को पीटीसी चौक पर विशेष वाहन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर ने किया। टीम में यातायात थाना प्रभारी, तीन पुलिस पदाधिकारी और 10 गृहरक्षक शामिल रहे। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों

पर कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 36, ट्रिपल लोडिंग के 5, वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करने पर 4 और नो-पार्किंग में 54 ऑटो, टोटो एवं अन्य वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के प्रति जागरूक भी किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

