पश्चिम बंगाल के जादवपुर में आज देशभक्ति का खास नजारा देखने को मिला। सुवेंदु अधिकारी के मुताबिक, 10 हजार से ज्यादा लोग एकजुट हुए और बारिश के बीच एक सुर में ‘वंदे मातरम्’ के पूर्ण और मूल छंदों का सामूहिक गायन किया। हाथों में राष्ट्रीय तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर नजर आए। सुवेंदु अधिकारी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए आयोजकों और इसमें

शामिल हुए लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हजारों लोगों के बीच तिरंगा हाथ में लेकर खड़ा होना उनके लिए गर्व और विनम्रता का क्षण था। उन्होंने संतों के आशीर्वाद और महिलाओं द्वारा राखी बांधे जाने का भी जिक्र किया। अधिकारी ने कहा कि ऋषि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का अमर गीत आज भी लोगों को प्रेरित करता है। कार्यक्रम का समापन ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारों के साथ हुआ।

