प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्बेकिस्तान दौरे से पहले ताशकंद में उनके स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले राजधानी ताशकंद में भारत का तिरंगा फहराया गया। शहर में भारत और उज्बेकिस्तान के बीच मजबूत होते संबंधों की झलक देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री मोदी अपने चार दिवसीय विदेश दौरे के तहत उज्बेकिस्तान और किर्गिज गणराज्य

की यात्रा पर हैं। इस दौरान वे उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है। PM मोदी के दौरे को भारत और मध्य एशिया के बीच संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

