बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन से जुड़े एक ज्वैलरी विज्ञापन को लेकर विवाद बढ़ गया है। विज्ञापन में कृति के आउटफिट और कुत्ते को राखी बांधने के सीन पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने सवाल उठाए। कंगना ने कहा कि आज महिलाओं के पास पहनावे के कई विकल्प हैं, फिर ऐसे कपड़ों में भाई को राखी बांधने का चुनाव क्यों किया गया।
कृति सेनन ने पलटवार करते हुए कहा कि त्योहार की भावना कपड़ों से नहीं, बल्कि दिल में मौजूद प्यार और परंपराओं से होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को यह बताना बंद करना चाहिए कि उन्हें क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं।

इस विवाद में राहुल गांधी भी शामिल हो गए। उन्होंने कृति का समर्थन करते हुए कहा कि महिलाएं क्या पहनती हैं, क्या करती हैं और कहां जाती हैं, यह उनकी अपनी पसंद है। इसके बाद कंगना ने राहुल गांधी के बयान पर भी पलटवार किया। विवाद बढ़ने के बाद कंपनी ने विज्ञापन वापस ले लिया है।

