लुधियाना नगर निगम में फाइनेंस एंड कॉन्ट्रेक्ट कमेटी यानी F&CC के दो सदस्यों के चुनाव को लेकर जमकर हंगामा हुआ। गुरुनानक देव भवन में मेयर इंदरजीत कौर की अगुआई में बैठक चल रही थी, तभी आम आदमी पार्टी के पार्षद अश्वनी शर्मा और बीजेपी पार्षद गौरवजीत गोरा के बीच हाथापाई हो गई। मौके पर मौजूद अन्य पार्षदों और पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। दरअसल, बीजेपी पार्षद आज ही चुनाव कराने की मांग कर रहे थे, जबकि मेयर ने 29

अगस्त को मतदान कराने की बात कही। विपक्ष का आरोप है कि AAP के उम्मीदवार मौजूद नहीं होने की वजह से चुनाव टाला जा रहा है। वहीं, मेयर का कहना है कि चुनाव बैलेट पेपर से कराया जाएगा, जबकि बीजेपी पार्षद हाथ उठाकर वोटिंग कराने की मांग पर अड़े हैं। हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। मामले को लेकर नगर निगम परिसर में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।

