बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। चिराग पासवान ने जनसेवकों के आवास पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर विभिन्न विषयों को लेकर विचार-विमर्श किया।

मुलाकात के दौरान बिहार से जुड़े अहम मामलों और जनहित के मुद्दों पर बातचीत हुई। इस बैठक को बिहार की राजनीति और प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब राज्य में राजनीतिक और विकास से जुड़े कई मुद्दे चर्चा में हैं।

