हजारीबाग में 3 अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त, 3400 KG जावा-महुआ नष्ट |

हजारीबाग में 3 अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त, 3400 KG जावा-महुआ नष्ट |

हजारीबाग। उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे सघन छापामारी अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने 25 अगस्त को बड़ी कार्रवाई की। सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में बरही अंचल अंतर्गत पदमा थाना क्षेत्र के दरजीचक जुहू, कुटीपिसी और पिंडारपुर में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान कुल तीन अवैध चुलाई शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया।

मौके से 40 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई, जबकि शराब निर्माण के लिए तैयार करीब 3400 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। विभाग द्वारा भट्ठी संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।