हजारीबाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद के एक लाख पौधे लगाने के संकल्प के तहत मंगलवार को सदर पूर्वी मंडल के सिलवार धाम मंदिर परिसर में पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक ने बताया कि उन्होंने 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया था, जिसके तहत अब तक लगभग 10 हजार पौधों का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि

पर्यावरण संरक्षण समाज के हर नागरिक की जिम्मेदारी है और एक पौधा लगाना आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और सुरक्षित भविष्य की दिशा में कदम है। उन्होंने लोगों से अभियान से जुड़कर पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लेने की अपील की। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि कौलेश्वर रजक, राम अवतार शर्मा, सूर्यांश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

