समाहरणालय स्थित एसएसपी कार्यालय के जीर्णोद्धार के बाद बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी श्री शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने वैदिक रीति-रिवाज से उद्घाटन किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस कार्यालय में फ्रंट ऑफिस, टेलीफोन व कंप्यूटर सेक्शन तथा मुलाकातियों के लिए टोकन व्यवस्था होगी। शिकायतों का ऑनलाइन रिकॉर्ड रखकर नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। आईजी महोदय ने

एसएसपी श्री प्रभात कुमार की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे आधुनिक एवं व्यवस्थित पुलिसिंग का मॉडल बताया। इसके बाद धनबाद थाना परिसर में नव निर्मित हरित वाटिका का भी उद्घाटन किया गया।

