Skip to content
NewZ India 24
  • Home
  • National
  • States
    • Madhya Pradesh
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Other States
  • Entertainment
  • Religion
  • Astro
  • Sports
  • International
  • Career
  • Home
  • पाकुड़ में अजहर इस्लाम ने जरूरतमंद हिंदू परिवारों की मदद की
Posted inJharkhand

पाकुड़ में अजहर इस्लाम ने जरूरतमंद हिंदू परिवारों की मदद की

August 25, 2026
पाकुड़ में अजहर इस्लाम ने जरूरतमंद हिंदू परिवारों की मदद की

पाकुड़। सियासत में जहां धर्म और जाति के समीकरण हावी रहते हैं, वहीं पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम ने इंसानियत की मिसाल पेश की। रविवार को उन्होंने चांदपुर-गोपीनाथपुर क्षेत्र के 4-5 जरूरतमंद हिंदू परिवारों के घर जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और आर्थिक सहयोग किया। किसी परिवार में कैंसर से पीड़ित मरीज मिला, तो कोई पैरालाइसिस से जूझ रहा था। कुछ परिवार मकान निर्माण की मजबूरी से भी परेशान थे। अजहर इस्लाम ने बिना

भेदभाव के सभी का हाल जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद का धर्म नहीं, तकलीफ देखी जाती है। कुर्सी नहीं, गरीब सेवा ही हमारी राजनीति है। उनके इस पहल से क्षेत्र में इंसानियत की सकारात्मक तस्वीर सामने आई है। स्थानीय लोगों ने भी उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जरूरत के समय साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता है।

Tags:
Azhar Islam PakurAzhar Islam Social ServiceHelping Needy Families PakurHindu Families Helped in PakurHumanity Above ReligionPakur Azhar IslamPakur Humanity Newspakur latest newspakur newspakur news todayPakur Social Service
Last updated on August 25, 2026
news.admin
View All Posts

Post navigation

Previous Post
लुपुंग पंचायत के ग्रामीणों ने सड़वा महादेव मठ में किया जलाभिषेक लुपुंग पंचायत के ग्रामीणों ने सड़वा महादेव मठ में किया जलाभिषेक
Next Post
धनबाद पुलिस को मिला नया कलेवर धनबाद पुलिस को मिला नया कलेवर

Subscribe and stay Informed with Latest News

Connect Us
Copyright 2026 — NewZ India 24. All rights reserved.
Scroll to Top