हजारीबाग। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली में संकुल स्तरीय आचार्य बैठक आयोजित की गई। विद्या विकास समिति, झारखंड के प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा ने कहा कि 25 सितंबर 2026 को वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विद्या भारती के सभी विद्यालयों में भैया-बहन सामूहिक गायन करेंगे। उन्होंने आचार्यों से संस्कृति ज्ञान अभियान और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पंचपदी शिक्षण पद्धति को अपनाने का आह्वान किया। प्रदेश मंत्री डॉ. ब्रजेश कुमार ने

कहा कि आचार्य अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करें और स्वयं प्रकाशित होकर बच्चों को प्रकाशित करें। उन्होंने पंच परिवर्तन और संस्कारयुक्त, राष्ट्रभक्त बालकों के निर्माण पर जोर दिया। बैठक का परिचय प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने कराया। मौके पर प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, सचिव डॉ. जयप्रकाश आनंद सहित हजारीबाग और धनबाद विभाग के निरीक्षक और संकुल के सभी प्राचार्य व आचार्य मौजूद रहे।

