हजारीबाग। शहर के ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में 17 से 24 अगस्त तक चला जनजातीय गौरव उत्सव सोमवार को राज्यपाल के आगमन के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। राज्यपाल ने प्रदर्शनी में लगे स्टॉलों का भ्रमण कर जनजातीय और महिला उद्यमियों के उत्पादों को देखा और उनकी सराहना की। समारोह की शुरुआत स्वागत, राष्ट्रगान और दीप प्रज्वलन से हुई। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आठ महिला एवं जनजातीय उद्यमी समूहों को सम्मानित किया गया। पूर्व सांसद

ब्रजमोहन राम ने भी सभा को संबोधित किया। आयोजकों ने बताया कि उत्सव में ओडिशा, बंगाल, दिल्ली, यूपी और झारखंड की महिला उद्यमियों ने अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन किया। इस आयोजन ने महिला सशक्तिकरण और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूती दी। मौके पर आयोजन समिति के राजमणि, डॉ. अनिल कुमार, राम किशोर सावंत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

