हजारीबाग। उपायुक्त हेमंत सती के आदेश पर 22 अगस्त को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन के नेतृत्व में शहर के मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। टीम ने डीसी ऑफिस के पास मां शारदा स्वीट्स से खोवा और पनीर तथा रामलाल स्वीट्स, सिंदूर से मिल्क केक का नमूना लिया। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला नामकुम रांची भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई होगी। निरीक्षण में मां शारदा

स्वीट्स में पांच केन एक्सपायर्ड स्प्राइट मिले, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। संचालक को चेतावनी दी गई कि एक्सपायर्ड सामान बेचने पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। विभाग ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिया कि मिठाइयों को अखबार में न लपेटें और मेटानिल येलो जैसे प्रतिबंधित रंगों का उपयोग न करें। ग्राहकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री देने को कहा गया।

